चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के उंटा मोड़ के समीप सोमवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान भयपूर गांव निवासी काशी भुइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक उंटा मोड़ से पैदल अपना घर भयपूर गांव जा रहे थे, इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिये उंटा मोड़ को जाम कर दिया था। सूचना मिलने के बाद सदर सीओ, बीडीओ और सदर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहूंचे और मामले की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर आश्वासन के बाद जाम को हटा दिया। यहां लगभग आघे घंटे तक ही जाम रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप...