चतरा, जुलाई 27 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में विधिक जागरूकता सह लाभ वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सुलभ एवं नि:शुल्क न्याय पहुंचाना डालसा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तोरपा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं प्र...