Chatra News: अंडर15 जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में चतरा बना चैंपियन
चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: चतरा संवाददाता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 65वीं जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले रोमांचक रहे। जिले के सभी 12 प्रखंडों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों के बाद फाइनल में चतरा ने मयूरहंड को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में मयूरहंड ने कान्हाचट्टी को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। इटखोरी ने टंडवा को 1-0 तथा हंटरगंज ने कुंदा को 2-0 से पराजित किया। पत्थलगड़ा ने प्रतापपुर को 1-0 से मात दी। इसके बाद मयूरहंड ने गिद्धौर को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया, जबकि इटखोरी ने सिमरिया को 1-0 और हंटरगंज ने लावालौंग को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.