चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन बरवाडीह में जुमा की नमाज के बाद गांव स्तरीय बैठक अब्दुल कयूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सहमति से मौलाना महफूज रहमान को सदर अध्यक्ष पद के लिए और मोहम्मद सिराजुल को सचिव पद के लिए चुना गया है। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन बरवाडीह मेंं काफी लंबे समय से यह पद खाली था। अब्दुल शकूर मरहूम के निधन के बाद कोई भी सदर नहीं होने के कारण समाज में एकजुटता और समाज की उत्थान नहीं हो पा रहा था। इसी को लेकर मौलाना महफूज रहमान को सदर बनाया गया है। मौलाना महफूज रहमान ने बताया कि मेरे सदारत में हिंदू मुस्लिम एकता भाई चारगी का मिसाल बनेगा और समाज को शिक्षा और बुराइयों को मिटाने का मुहीम चलाया जाएगा ताकि समाज एक शिक्षित और हर जगह इसका नाम रोशन हो। वही मोहम्म...