नई दिल्ली, अगस्त 26 -- अगर आप चैटिंग के दौरान एक जैसे इमोजी और स्टिकर्स इस्तेमाल करके बोर हो चुके हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। ChatGPT में एक नया AI Stickers फीचर रोल आउट किया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर अपने मनपसंद और पर्सनलाइज्ड स्टिकर पैक तैयार कर सकते हैं। इन स्टिकर्स को WhatsApp, Instagram, Apple Messages और अन्य मेसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है। यह फीचर ChatGPT की AI इमेज जेनरेशन क्षमता को और ज्यादा मजेदार और काम का बनाता है। नए फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स को स्टिकर डिजाइन करने के लिए किसी एडवांस फोटो एडिटिंग स्किल की जरूरत नहीं होगी। आपको बस ChatGPT में अपनी जरूरत के हिसाब से एक प्रॉम्प्ट लिखना होगा। उदाहरण के तौर पर आप अपने कुत्ते के मूड, चाय-पकौड़े पसंद करने वाले दोस्त या खुश ह...