नई दिल्ली, अगस्त 12 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में OpenAI और Google के बीच मुकाबला अब एक नए लेवल पर पहुंच गया है। दोनों कंपनियों के AI चैटबॉट ChatGPT और Gemini ने 1 अरब यूजर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि Gemini ने इस आंकड़े तक पहुंचकर Google के सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रोडक्ट का दर्जा हासिल कर लिया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।ChatGPT ने पहले छुआ 1 अरब का आंकड़ा ChatGPT ने Gemini से कुछ हफ्ते पहले ही 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। OpenAI ने 6 अगस्त को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 1 अरब से ज्यादा लोग ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने इस उपलब्धि को किसी बड़े ऐलान के बजाय एक सामान्य ब्लॉग पोस्ट के हिस्से के तौर पर शेयर किया। बाहरी आंकड़ों के मुताबिक ChatGPT जून में ही 1 अर...