नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी टिकट मिल सकता है। अगर ट्रेन में कोई सीट या बर्थ खाली रह जाती है, तो उसे दोबारा बुक किया जा सकता है। इसके लिए रेलवे की Current Booking सुविधा का इस्तेमाल होता है। इसमें यात्रियों को सिर्फ कन्फर्म टिकट मिलता है, RAC या वेटिंग टिकट नहीं। ऐसे में अगर ट्रेन चलने से पहले टिकट नहीं मिला है, तो एक बार खाली सीट जरूर चेक कर सकते हैं। ध्यान दें कि इसके लिए सीट उपलब्ध होना और रेलवे की तय बुकिंग विंडो खुली होना जरूरी है। इसलिए अगर किसी ट्रेन में पहले लंबी वेटिंग दिख रही थी, लेकिन चार्ट बनने के बाद किसी सीट पर जगह खाली हो गई, तो यात्री उस सीट को Current Booking के जरिए बुक कर सकता है। रेलवे के चार्ट तैयार करने वाले सिस्टम में भी बदलाव हुआ है। अब रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में काफी पहले ...