रुद्रप्रयाग, जुलाई 22 -- Chardham Weather Today: उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तरकाशी (गंगोत्री और यमुनोत्री), चमोली (बदरीनाथ) और रुद्रप्रयाग (केदारनाथ) जिलों में विशेष अलर्ट है। आज सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पहाड़ी गिरने से बंद हो गया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे भी गुलाबकोटी के पास बंद है। जानकारी के अनुसार, केदारघाटी में रात्रि से बारिश हो रही है। जिसके चलते गौरीकुंड से लगभग 1 किमी आगे छौड़ी के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर्स (पत्थर) गिरने के कारण मार्ग आवागमन के लिए बाधित हो गया है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है। वहीं, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा रास्ता ...