छपरा, जून 28 -- Chapra News सोनपुर। सोनपुर थाने के सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बदरीघाट पर शनिवार की शाम गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव दूसरे दिन रविवार को बरामद कर लिया गया । मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया दिनेश राय ने रविवार को बताया कि मृत किशोर लगभग 19 वर्षीय उत्पल शर्मा उर्फ हर्ष कुमार सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी सियाराम शर्मा का इकलौता पुत्र था। वह हाई स्कूल का छात्र था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है । मालूम हो कि नहाने के दौरान तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें दो किशोरों को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया जबकि तीसरा किशोर गंगा नदी के तेज धार में डूब गया। मृत किशोर के माता - पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है...