छपरा, जून 30 -- Chapra News गांवों में चुनावी बिसात बिछनी शुरू, आरक्षण तय करेगा किस्मत पंचायत चुनाव से पहले गांवों में बढ़ी राजनीतिक हलचल दावेदारों ने तेज किया जनसंपर्क न्यूमेरिक 47 जिला परिषद सदस्य हैं फोटो नाम से कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायती राज विभाग पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। पंचायत चुनाव की औपचारिक घोषणा भले अभी नहीं हुई हो, लेकिन जिले के गांवों में चुनावी माहौल धीरे-धीरे पूरी तरह आकार लेने लगा है। चौपालों, चाय की दुकानों, हाट-बाजारों और सामाजिक आयोजनों में पंचायत चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो चुके हैं और मतदाताओं के बीच पहुंच बनाकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। इस बार का पंचायत चुनाव कई मायनों में पिछली बार से अलग माना जा रहा है। पंचायतों की संख्या में कमी, नगर निकायों के वि...