Chapra News सर्प दंश से मासूम बच्चे की मौत
छपरा, जून 26 -- Chapra News भेल्दी । स्थानीय थाने के कटसा गांव में गुरुवार की रात जहरीले सांप के डंसने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक सत्यम कुमार(6) कटसा गांव के गौतम ठाकुर का पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, सत्यम अपनी मां के साथ घर में सोया था। उसी समय किसी जहरीले सांप नें डस लिया। आनन- फानन में परिजन मुजफ्फरपुर इलाज के लिए ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना जैसे ही मिली कि पूरे परिवार में रुदन क्रंदन मच गया । सत्यम के शव को देखकर वहां उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.