छपरा, जून 27 -- Chapra News डोरीगंज। एक संवाददाता डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव में शुक्रवार की देर संध्या हुई अगलगी की घटना में लाखों के सामान स्वाहा हो गये। आग लगने का कारण बिजली के शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के बिजली के शार्ट सर्किट से कन्हैया साह के पुराने मकान में आग लगी। देखते ही देखते आग कन्हैया साह, कृष्णा साह एवं राजाराम साह के नये मकान में पहुंच गई जिससे गृहस्वामी अपने घर में रखे कोई भी सामान निकालने का मौका नहीं मिल पाया। घर में रखे गोदरेज, फ्रिज,पलंग, नकद, अनाज, जेवर, समेत सभी समान जल कर स्वाहा हो गये। आग की ऊंची लपटें देख ग्रामीण सशंकित हो गए लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और अग्निशमन की गाड़ी ने अगलगी पर काबू पाने में सफल रहीं। अगलगी की घटना से गृहस्वामी काफी दुखी हैं। अगलगी की घटना से पूरा परि...