छपरा, जून 27 -- Chapra News तरैया । थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में डुमरी छपिया निवासी सत्यचंद्र सिंह एवं डेवढ़ी निवासी अंजली कुमारी को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पंचभिंडा निवासी पंकज कुमार सिंह, तरैया निवासी गीतांजलि कुमारी तथा एकमा थाना क्षेत्र के केसरी मठिया निवासी मुकेश गिरि का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक की टक्कर में युवक घायल, भर्ती तरैया । थाना क्षेत्र के पोखरेरा बाजार स्थित तरैया-पानापुर मुख्य सड़क पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के फकुली गांव निवासी विकास कुमार यादव के रूप में हु...