छपरा, जून 28 -- Chapra News पंचायत विकास फाइल दो फोटो- 4- जलालपुर के भटकेशरी में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में जुटे लोग। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के भटकेशरी पंचायत भवन पर रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व सतत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मुखिया पुष्पा देवी की अध्यक्षता में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत को महिला हितैषी ग्राम बनाने के लिए चर्चा की गई और विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। इसके अलावा मनरेगा योजना और जीविका दीदियों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने विभिन्न वार्डों में बंद नल जल योजना को शुरू कराने की मांग की। वहीं भटकेशरी गांव के मोनू कुमार सिंह के बीपीएससी परीक्षा पास कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बनने के बाद उन्हें अं...