छपरा, जून 27 -- Chapra News - सारण मुख्य ब्रांच में आने लगा पानी, एक सप्ताह के भीतर जिले की सभी छोटी-बड़ी नहरों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी - धान की रोपनी को मिलेगी रफ्तार, तीन प्रमंडलों के अभियंताओं को जलापूर्ति की जिम्मेदारी न्यूमेरिक - 125 छोटी-बड़ी नहरें है जिले में छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून की सुस्त रफ्तार और लगातार बारिश नहीं होने से धान की खेती को लेकर चिंतित सारण जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। एक तरफ जहां बारिश ने किसानों से मुख मोड़ लिया है तो दूसरी ओर नहरों ने फिक्रमंद किसानों के हाथ थाम लिये हैं। शुक्रवार से गोपालगंज की ओर से सारण मुख्य ब्रांच नहर में सिंचाई के लिए पानी का प्रवाह शुरू हो गया है।

सिंचाई विभाग का दावा सिंचाई विभाग ने दावा किया है कि अगले एक सप्ताह के भीतर जिले की सभी छोटी-बड़ी नहरों में पानी प...