Chapra News नामांकन के अंतिम दिन नंदलाल सिंह कॉलेज में उमड़ी छात्रों की भीड़
छपरा, जून 30 -- Chapra News दाउदपुर (मांझी)। नंदलाल सिंह कॉलेज, जैतपुर में स्नातक (बीए) प्रथम सेमेस्टर नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन पत्र जमा करने के लिए कॉलेज पहुंचने लगे। प्राचार्य कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और परिसर में देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित हुई। प्राचार्य कक्ष की चाबी समय पर उपलब्ध नहीं होने से छात्र-छात्राओं को आवेदन जमा करने में परेशानी हुई। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने खिड़की के माध्यम से अपने आवेदन पत्र जमा किए। हालांकि बाद में कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्था संभालते हुए सभी आवेदनों को व्यवस्थित तरीके से स्वीकार कर लिया। प्राचार्य डॉ. मोहनलाल ने बताया कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.