छपरा, जून 26 -- Chapra News जलालपुर। प्रखंड के विशुनपुरा गांव में ताजिया जुलूस में गदका खेलने के दौरान हार्ट अटैक से एक अधेड़ की मौत की आशंका है। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की बताई गई है। मृतक हानी मियां का 55 वर्षीय पुत्र इसलाम मियां बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, इसलाम के दरवाजे से ताजिया जुलूस निकल रहा था। उत्साह में वह भी गदका खेलने लगा। कुछ ही देर में वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रहे हैं। वैसे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Sasaram News ताजिया जुलूस के साथ मुहर्रम पर्व का समापन यह भी पढ़ें- मोहर्रम के जुलूस के दौरान कर...