छपरा, जून 27 -- Chapra News एकमा। एकमा अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में सीओ की अनुपस्थिति में अंचल राजस्व पदाधिकारी रामप्रवेश साहू ने कार्यभार संभालते हुए भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई की। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े पांच नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पूर्व से लंबित पांच मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर थानाध्यक्ष रामबालक यादव, राजस्व कर्मी संजीव कुमार, ब्रजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं भूमि विवाद से जुड़े कई फरियादी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Sasaram News जनता दरबार में डीएम ने पांच फरियादियों की शिकायतों पर दिये ...