छपरा, जून 30 -- Chapra News ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को मिल रहा धान, मक्का, अरहर व मरुआ का बीज समय पर उठाव कर बुआई पूरी करने की अपील फोटो- 9- गड़खा प्रखंड कृषि कार्यालय में मंगलवार को अनुदानित बीज लेने पहुंचे किसान गड़खा, एक संवाददाता। खरीफ मौसम को लेकर गड़खा प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों के बीच अनुदानित बीज का वितरण शुरू हो गया है।

किसानों को बीज की उपलब्धता धान, मक्का, अरहर और मरुआ फसल के बीज पात्र किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीज मिलने से किसान समय पर बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने विभागीय पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन आवेदन किया है वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचकर अपना बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पर्याप्त मात...