छपरा, जून 28 -- Chapra News पूजा की तैयारी के बीच पंखे का प्लग लगाते समय हुआ हादसा मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के बैस टोला में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर में पूजा-पाठ की तैयारियों और चहल-पहल के बीच होम्योपैथी चिकित्सक डॉ पप्पू मेहता (53) की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, बैस टोला निवासी जगन्नाथ मेहता के पुत्र डॉ पप्पू मेहता रविवार को सुबह करीब 11 बजे घर में पंखा चालू करने के लिए प्लग में तार लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए। पड़ोसी ठाकुर अमर सिंह ने बताया कि घटना के वक्त घर में पूजा को लेकर तैयारियां चल रही थीं। अचानक चीख-पुकार मच गई। परिजन दौड़कर पहुंचे और डंडे की सहायता से बिजली के तार को उनके शरीर से अलग करने का प्रयास किया, लेकि...