Chapra News आकाशीय बिजली गिरने से घर क्षतिग्रस्त
छपरा, जून 30 -- Chapra News इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से लालू साह का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ठनका उनके घर के समीप स्थित एक ताड़ के पेड़ पर गिरा जिसका असर सीधे मकान पर भी पड़ा। आकाशीय बिजली के प्रभाव से मकान की छत के छज्जे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के अंदर लगे बिजली के बोर्ड, स्विच तथा बिजली के तार जल गए जिससे घरेलू विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.