छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: यूपी के भोजपुरी कलाकारों ने भजन संध्या में बांधा समां भोजपुरी के चर्चित कलाकारों की प्रस्तुति से भावविभोर हुए श्रोता फोटो- 32 भजन संध्या के दौरान मौजूद गायक कलाकारों को सम्मानित करने के दौरान विधायक जितेंद्र कुमार राय, गायक राकेश तिवारी,चक्रवर्ती कुमार सिंह, सरोज सुमन,गीतकार बिट्टू विद्यार्थी, अमित मिश्रा व अन्य छपरा/मढ़ौरा। एक संवाददाता। शहर में आयोजित भोजपुरी संध्या में अपने भावनात्मक गीतों से गायकों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कलाकारों की प्रस्तुतियाँ बनारस से पहुंचे चर्चित भोजपुरी गायक राकेश तिवारी ने 'कहा चल गइल बाबूजी, अखियां से दूर, घर के रहल कोहिनूर, मन जरूर खोजता' जैसे गीत के माध्यम से पिता के बिछोह की पीड़ा को स्वर दिया। वहीं 'कहे के त सबकेहू आपन-आपन, कहावे वाला के बा' गीत ने अपनापन और रिश्...