छपरा, अक्टूबर 8 -- छपरा में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारी Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने होटल व लॉज में रेंडम चेकिंग अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न होटल और लॉज में पुलिस टीम ने पहुंचकर वहां ठहरे लोगों की पहचान की जांच की। इस दौरान होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। भगवान बाजार थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार और मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने होटल और लॉज के कमरों में ठहरे लोगों के पहचान पत्र और उनके ठहरने से संबंधित जानकारी की जांच की। साथ ही होटल संचा...