छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आइसा ने दिया अल्टीमेटम छपरा, एक संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी छपरा में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा मेडिकल एवं एंबुलेंस सुविधा के अभाव को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष कुणाल कौशिक और जिला सचिव विकास कुमार ने पीड़ित छात्राओं को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।संगठन ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, परिसर व हॉस्टल में दुर्व्यवहार पर रोक लगाने, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था करने की मांग की है। आइसा का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार ...