Chapra News: हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
छपरा, सितम्बर 7 -- Chapra News: भेल्दी। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सरायबक्स पलमवा पुल के समीप सोमवार को ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के क्रम मौत रास्ते में हो गई। मृतक संजय सिंह(45) भेल्दी थाने जोगनी परसा गांव के राजेन्द्र सिंह का पुत्र बताया जाता है। घायलों में जोगनी परसा के ही देवेन्द्र शर्मा व रोजाद्दीन शामिल हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर भेल्दी थाने के जोगनी परसा गांव के तीनों युवक छपरा-मुजफ्फरपुर 722 के रास्ते गड़खा की ओर जा रहे थे। जैसे ही सरायबक्स पलमवा पुल के समीप पहुंचे कि गड़खा की ओर से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद ग्रामीण जुट गए और तीनों को इलाज के लिए गड़खा सीएचस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.