छपरा, जुलाई 30 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। नगर पंचायत मांझी क्षेत्र के हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य मनोज कुमार प्रसाद ने सारण के जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के किसी भी प्रमुख हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थल अथवा प्रखंड-अंचल कार्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे प्रतिदिन सरकारी कार्यों से आने वाले लोगों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी करने वाले नागरिकों को काफी असुविधा होती है।

एकमा में सघन वाहन जांच एकमा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गुरुवार को एकमा थाना पुलिस ने छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा परसा मोड़ क...