Chapra News: हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो और फोटो वायरल होने के मामले में सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी अभिषेक प्रसाद उर्फ पारले पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक का वीडियो एवं फोटो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया। जांच के क्रम में आरोपी की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक प्रसाद उर्फ पारले पटेल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बनियापुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा वायरल वीडियो और हथियार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.