छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ 29 सितंबर को विशेष अभियान चलाया।

गिरफ्तारी के मामलों इस दौरान हत्या के प्रयास के चार आरोपितों, तीन वारंटियों और शराब कारोबार से जुड़े चार आरोपितों समेत कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान 127.23 लीटर शराब भी बरामद की है। हत्या के प्रयास के मामले में रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार निवासी मुन्ना बांसफोर, नयागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी प्रकाश राय और दरियापुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर कोठी निवासी प्रेम साह को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा हत्या के प्रयास के मामले में दो महिला अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की गई है।

वारंटों की गिरफ्तारी वारंट के मामले म...