छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: इंस्टाग्राम की एक तस्वीर ने खोली राज की परतें गोल्डेनगंज स्टेशन के पास मिले शव की पहचान पर उठे सवाल गड़खा थाने में दर्ज हुआ था मामला ,डीएनए रिपोर्ट से बदली जांच की दिशा फोटो 33 बरामद लड़की को ले जाती महिला पुलिसकर्मी छपरा हमारे संवाददाता। एक लड़की के अपहरण का मामला, कुछ दिनों बाद रेलवे स्टेशन के पास मिला एक शव, हत्या के आरोप में नामजद किए गए कुछ लोग और फिर फोरेंसिक जांच की ऐसी रिपोर्ट, जिसने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी। इस उलझी हुई कहानी का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर ने पुलिस को उस लड़की तक पहुंचने का रास्ता दिखा दिया, जिसे मृत मान लिया गया था। पुलिस ने आखिरकार मोनी को कोलकाता से सकुशल बरामद कर लिया। मामला गड़खा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 78/25 से जुड़ा ब...