छपरा, सितम्बर 19 -- Chapra News: तरैया । स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर हंगामा कर रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में भलुआ गांव निवासी दीपक कुमार, बेलहरी गांव निवासी हरेंद्र साह और सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी धनेश्वर साह शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट बहू पर सास से मारपीट का आरोप, वृद्धा अस्पताल में भर्ती तरैया । थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल फूलकुमारी देवी का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता ने अपनी बहू के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भूमि विवाद में मारपी...