Chapra News: स्व भिखारी ठाकुर को किया याद
छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: दरियापुर। डेरनी में भोजपुरी के शेक्सपियर स्व भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। प्रगतिशील लेखक संघ व ऐप्सो द्वारा आयोजित पुण्यतिथि समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्व भिखारी ठाकुर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक जीवन की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया।साथ ही भोजपुरी को विश्व में मान सम्मान दिलाया। अध्यक्षता डॉ के एन सिंह ने की व संचालन पूर्व प्राचार्य प्रो चंद्रशेखर भारद्वाज ने किया। समारोह को शिवजी दास, लक्ष्मण सिंह ठेकेदार, दिनेश तिवारी, रामजी राय, राजकिशोर प्रसाद यादव, विजय कुमार साह, नागेश्वर आजाद, हेमनारायण तिवारी, लक्ष्मी साह, ई जमालुद्दीन अंसारी, सुरेन गिरि आदि ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुरी साहित्य के अनमोल धरोहर थे भिखारी ठाकुरनए अंचल अधिकारी का योगदान मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.