छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गई थी गोली हुस्सेपुर निवासी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी बजरंगी सोनी को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नव नियुक्त थानाध्यक्ष विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- जीबी नगर के युवक हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हुस्सेपुर निवासी प्रयाग कुमार के पुत्र यश राज (22) और मंजीत कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के घटना में कथित रूप से संलिप्त होने की बात सामन...