छपरा, अक्टूबर 24 -- विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण Chapra News: डीएम ने दलन सिंह उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण मांझी। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को मांझी नगर पंचायत स्थित दलन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लास के नियमित संचालन, प्रयोगशालाओं को व्यवस्थित करने व विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, नियमित प्रायोगिक प्रशिक्षण और डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने छात...