छपरा, अगस्त 30 -- Chapra News: तीन माह से अंतर वेतन भुगतान का इंतजार प्रपत्र जमा होने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के शिक्षकों के अंतर वेतन (एरियर) भुगतान का मामला तीन माह बाद भी लंबित है। विभागीय निर्देश के आलोक में जून में संबंधित प्रपत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से सत्यापित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कार्यालय में जमा करा दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से शिक्षकों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

शिक्षकों की परेशानियाँ शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से अंतर वेतन की राशि लंबित रहने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों के अनुसार, प्रपत्र जमा कराने के बाद उम्मीद थी कि विभाग जल्द ही अंतर वेतन की गणना और भुगतान की ...