छपरा, अक्टूबर 24 -- Chapra News: वज्रगृह की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी तीन शिफ्ट में पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती फोटो 7 शहर के गर्ल्स स्कूल में बनाए गए वज्रगृह की निगरानी में तैनात पुलिस बल पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार विधान परिषद तक पहुंचने का सपना संजोए 18 प्रत्याशियों की किस्मत अब मतपेटियों में बंद है। महीनों की मेहनत, शिक्षकों के बीच जनसंपर्क और जीत के दावों के बाद अब सभी की निगाहें 27 अक्टूबर पर टिक गई हैं। इसी दिन मतगणना के बाद तय होगा कि किस प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसे निराशा हाथ लगेगी। अब सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना पर हैं। बज्रगृह में सुरक्षित मतपेटियों से निकलने वाले मतों के आंकड़े ही तय करेंगे कि किसके राजनीतिक प्रयास सफल हुए और किसका विधान परिषद पहुंचने का सपना फिलहाल अधूरा र...