छपरा, सितम्बर 7 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन स्टेशन परिसर और आसपास निर्धारित नो पार्किंग जोन में मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर व आसपास नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े करीब एक दर्जन टोटो को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरपीएफ की टीम ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, निकास मार्ग तथा यात्रियों की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर जांच की।

विशेष अभियान का विवरण इस दौरान कई टोटो चालक अपने वाहनों को निर्धारित स्थान के बजाय सड़क किनारे और स्टेशन के आसपास खड़ा किए हुए मिले। टीम ने ऐसे वाहनों को तत्काल हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले टोटो को जब्त कर कार्रवाई शुरू की। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विशाल ने क...