छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: थाना क्षेत्र की पकवाईनार स्थित पेट्रोल पंप के समीप हादसा रसूलपुर।

हादसे की जानकारी थाना क्षेत्र की पकवाईनार स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रहे 11 वर्षीय साइकिल सवार छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की एकमा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिउरी मठिया गांव निवासी अजीत यादव का पुत्र आदर्श कुमार झुखुड़ीया माई स्थित निजी स्कूल में पढ़ता था।

दुर्घटना का विवरण दोपहर को वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चैनपुर-रसूलपुर पथ पर पकवा ईनार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित गैस ढ़ोने वाले ट्रक ने उसे अपनी चपेट ...