छपरा, जुलाई 21 -- Chapra News: एकमा। नगर पंचायत स्थित अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को कक्षा नौ एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सारण पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में एकमा थाना के पुअनि संजय कुमार एवं एसआई नंदनी कुमारी ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...