छपरा, जुलाई 17 -- Chapra News: निर्वाचन साक्षरता क्लबों में मतदाता जागरूकता से लेकर मतदान और मतगणना का होगा प्रदर्शन राज्य के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सारण के डीएम को भेजा पत्र छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के स्कूलों और कॉलेजों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से 24 से 29 जुलाई तक विशेष निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

निर्वाचन साक्षरता अभियान का उद्देश्य इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची, मतदान, मतगणना और ईवीएम-वीवीपैट के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। राज्य के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वैभव श्रीवास्तव को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद सारण जिला प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुट गया है। न...