छपरा, जुलाई 14 -- Chapra News: 1 चमरहियां उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सामने मंगलवार को टूटा बिजली का पोल दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहियां उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सामने बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय खुलने के बाद छात्र पढ़ाई के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक डंपर में काफी नीचे लटक रहा बिजली का सप्लाई केबल फंस गया। खिंचाव के कारण विद्यालय के समीप लगा बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना का असर पोल की चपेट में आने से चमरहियां निवासी प्रभु राय के पुत्र सूरज कुमार एवं महावीर राय के पुत्र अमन कुमार की साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं सूरज कुमार गिरकर घायल हो गया, जबकि अमन कुमार ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पोल गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और विद्यालय के...