Chapra News: स्कूल के दो कमरों का ताला तोड़कर बेंच-डेस्क व ब्लैकबोर्ड क्षतिग्रस्त
छपरा, सितम्बर 7 -- Chapra News: एकमा। एकमा नगर पंचायत के मठनपुरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने कक्षा पांच व सात के कमरों का ताला तोड़कर बेंच-डेस्क और ब्लैकबोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधानाध्यापक शंभू शरण सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह के बाद विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान क्षतिग्रस्त पाया गया। प्रधानाध्यापक ने मामले की लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार और एकमा थानाध्यक्ष को देकर कार्रवाई की मांग की है।
मशरक में 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार मशरक । मशरक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.