छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: पशु मैत्री एवं टीका कर्मियों ने किया अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा सोनपुर। सोनपुर में नियमित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों पशु मैत्री एवं टीका कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उनलोगों ने मांगें पूरी होने तक अपने कार्यों के बहिष्कार करने की घोषणा भी की। इस संबंध में दर्जनों पशु मैत्री एवं टीका कर्मियों ने अनुमंडल भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है । ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी पशु मैत्री एवं टीकाकर्मी विगत लगभग 10 वर्षों से विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं । यह भी पढ़ें- मानदेय की मांग को लेकर सीवीओ को सौंपा ज्ञापन बावजूद इसके आज तक हमें नियमित मासिक मानदेय का भुगतान तथा सेवा ...