छपरा, सितम्बर 6 -- Chapra News: सोनपुर। सोनपुर थाने की गंगाजल पंचायत के बबूरवानी गांव में रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका लगभग 50 वर्षीय गीता देवी सोनपुर थाने के गंगाजल पंचायत के बबूरवानी गांव के वार्ड संख्या 08 निवासी रामप्रवेश राय की पत्नी बतायी गई है। वह मवेशी के चारे के लिए खेत में जा रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह अचानक गहरे पानी में चली गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तालाब में डूबने से 76वर्षीय ग्रामीण की हुई मौतपहली घटना सूचना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पति रामप्रवेश राय, बेटा गुड्डू कुमार, बेटी निधि कुमारी तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल है। दूसर...