छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: मृतक पहलेजा शाहपुर दियारा के बल्ली टोला निवासी सोनपुर। सोनपुर - हाजीपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सोनपुर थाने के पश्चिम स्टेशन चौक के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार टेम्पो के धक्का मार देने से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया ।

घटना का विवरण आनन - फानन में उसे इलाज के लिए तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । इस घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने मंगलवार को बताया कि मृतक युवक लगभग 19 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ गोलू कुमार सोनपुर थाने के पहलेजा शाहपुर दियारा के बल्ली टोला निवासी मुन्ना चौधरी का पुत्र था । घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। थोड़ी देर के लिए इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी बाधित हुआ। सूचना मिलते ही आसप...