छपरा, जुलाई 12 -- Chapra News: सोनपुर। सोनपुर और नयागांव थाने के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट, शराब बेचने और पीने के आरोप में आघे दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोनपुर थाने के चक अपसैद और ईसमाइल चक गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से किया। थानाध्यक्ष ने शनिवार की शाम में बताया कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे इसमाइल चक के आदित्य कुमार पांडेय और चक अपसैद के जितेन्द्र राय को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर नयागांव थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नयागांव थाने में वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ गड़खा थाने के नार...