छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के मरहा पंचायत के नटवर परसुराम गांव के समीप सोंधी नदी से सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया मुन्ना साह को दी। मुखिया ने तत्काल मांझी के सीओ एवं थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया जाता है कि एक छात्रा पढ़ाई कर उसी रास्ते से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी नजर नदी में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को नदी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की कार्रवाही सूचना मिलने पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्...