छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के बकाया वेतन, पेंशन और पारिवारिक पेंशन मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर बिहार के कुलाधिपति द्वारा जारी निर्देश का स्वागत किया है।

निर्देशों का स्वागत संघ ने इसे पेंशनभोगियों के हित में महत्वपूर्ण और मानवीय पहल बताते हुए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई है। संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कुलाधिपति के 3 जुलाई 2026 के निर्देश के अनुसार लंबित पेंशन मामलों के अद्यतन के लिए प्रत्येक माह विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

समय पर पेंशन प्राप्ति इससे लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और पारिवारिक पेंशनभोगियों को राहत...