छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। प्रखंड की सगुनी पंचायत में सोमवार को मुखिया बबली कुमारी के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा का आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (आवास प्लस-2.0) के तहत पात्र परिवारों की सूची के सत्यापन एवं अनुमोदन को लेकर किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुखिया से की पूर्व आवास सहायक की शिकायतग्राम सभा की चर्चा पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वार्ड सदस्य व पंचायत कर्मी शामिल हुए।ग्राम सभा में पंचायत की सूची में शामिल कुल 924 लाभुकों के नामों पर चर्चा की गई। इनमें 587 लाभुक ओबीसी, ईबीसी, सामान्य एवं अल्पसंख्यक वर्ग से तथा 337 लाभुक अनुसूचित जाति (एससी) कोटि से शामिल हैं। पात्र लाभुकों के चयन, सूची के सत्यापन तथा योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद प...