छपरा, अक्टूबर 3 -- Chapra News: इंजीनियर वी. गिरीश ने विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने और नैतिक मूल्यों को अपनाने के बताए गुर फ़ोटो 15 सीपीएस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते इंजीनियर वी. गिरिश छपरा। सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), छपरा के सभागार में ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वावधान में शिक्षा और संस्कार विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता इंजीनियर वी. गिरिश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य वक्ता इंजीनियर वी.गिरिश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एकाग्रता की शक्ति, उसके महत्व और उसे मजबूत बनाने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में...