छपरा, अक्टूबर 22 -- ग्राहक सेवा केंद्र की भूमिका जांच के घेरे में Chapra News: वेतन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद ग्राहक सेवा केंद्र पर उठे सवाल 17 अक्तूबर से कोड बंद; एनआईसीटी कंपनी को भी जांच के निर्देश छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण में शिक्षक वेतन घोटाले के आरोप में जेल गए लेखपाल राजीव कुमार का भारतीय स्टेट बैंक से जुड़ा ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) भी जांच के घेरे में है। राजीव कुमार एसबीआई की बाजार समिति शाखा से लिंक ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे थे। केंद्र का कोड उन्हीं के नाम पर जारी था। अब सवाल उठ रहा है कि सरकारी विभाग में कार्यरत रहते हुए उनके नाम पर सीएसपी कोड कैसे जारी हुआ, आवेदन के समय उनकी पात्रता की जांच किसने की और केंद्र के संचालन की निगरानी कैसे होती रही। कथित वेतन राशि के लेनदेन में इस केंद्र की भूमिका को लेकर भी चर्चा है...